हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर विद्यालय पुस्तकालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करना था।
प्रदर्शनी में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकारों की रचनाएँ जैसे मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, हरिवंश राय बच्चन तथा रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पुस्तकों का अवलोकन किया और हिन्दी साहित्य की समृद्ध परंपरा से परिचित हुए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि पुस्तकें हमारे ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व को समृद्ध बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पढ़ने की आदत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
पुस्तकालयाध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों को पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने और हिन्दी साहित्य को गहराई से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।






